अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के रिक्त पद पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। इसके साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ईशा प्रिया ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तय की गई है। नाम-निर्देशनों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। प्रत्याशी 9 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।
इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कराने का कार्यक्रम है।
जिले में नौ मतदान केंद्र तय
शिक्षक निर्वाचन के लिए अंबेडकरनगर में नौ मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें—
- 170 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय अकबरपुर
- 171 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय कटेहरी
- 173 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय जलालपुर
- 174 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय भियांव
- 175 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय रामनगर
- 176 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय जहांगीरगंज
- 177 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय बसखारी
- 178 — क्षेत्र पंचायत कार्यालय टांडा
इन केंद्रों पर शिक्षक मतदाता 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान करेंगे।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/bariyawan-demolition-case-co-city-action/
कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू
निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले के पूरे क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।
चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर संबंधित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।









