टांडा (अंबेडकरनगर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को श्रम विभाग की ओर से टांडा क्षेत्र में श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता शिविर लगाए गए। मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों का ओपीडी और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
अल्ट्राटेक परिसर में हुआ मुख्य आयोजन
शिविर में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सहायक श्रमायुक्त संत पाल, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर और अल्ट्राटेक के एचआर मैनेजर करुणा तिवारी समेत श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
ई-श्रम और पेंशन योजना की दी जानकारी
श्रम विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और श्रमिक हित से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई। श्रमिकों को ई-श्रम पोर्टल और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के बारे में भी बताया गया।
श्रमिकों के मोबाइल फोन में उपलब्ध उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप पर श्रमिक सेवाओं से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने में भी सहयोग किया गया। अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी दी।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/akbarpur-nala-cc-road-construction/#google_vignette
एनटीपीसी और चीनी मिल में भी लगे शिविर
अल्ट्राटेक के अलावा एनटीपीसी विद्युत नगर, टांडा और बलरामपुर चीनी मिल्स, मिझौड़ा में भी श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए गए। यहां भी श्रमिकों का ओपीडी और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई।









