मुबंई। नवंबर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में बैंक कुल 16 दिन बंद रहने की जानकारी दी गई है। इसमें पांच रविवार, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाली नौ छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने से पहले छुट्टियों की तारीखें जरूर देख लें।
इन शनिवार को बंद रहेंगे बैंक
नवंबर में देशभर के बैंक दो शनिवार को बंद रहेंगे।
- 14 नवंबर: महीने का दूसरा शनिवार
- 28 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार
नवंबर में रविवार की छुट्टियां
नवंबर में रविवार को इन तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे:
- 1 नवंबर
- 8 नवंबर
- 15 नवंबर
- 22 नवंबर
- 29 नवंबर
ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकेंगे काम
बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिए पैसे का लेनदेन सहित कई जरूरी काम कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और शाखा में होने वाले कुछ काम छुट्टियों के कारण प्रभावित हो सकते हैं।
बैंक जाने से पहले अपने शहर और राज्य के लिए लागू छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।









