गोसाईगंज में ‘ग्रीन एयर क्लीनर मैराथन’ का चौथा चरण संपन्न

युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

अम्बेडकरनगर। पूर्व सांसद रितेश पांडेय की पहल पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित ‘ग्रीन एयर क्लीनर मैराथन’ का चौथा चरण बुधवार को गोसाईगंज में पूरे उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के नेतृत्व में चल रहे इस पर्यावरण जागरूकता अभियान में क्षेत्र के हजारों युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ हवा का संदेश दिया।
मैराथन के दौरान युवाओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर रितेश पांडेय के आह्वान पर सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। विशेष रूप से युवाओं ने समाज को पराली जलाने से होने वाले जहरीले धुएं और प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने की शपथ ली। रितेश पांडेय द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अब अपने सबसे बड़े और निर्णायक पड़ाव पर पहुंच गई है। इस जन-जागरूकता अभियान की भव्य फाइनल रेस आगामी 22 नवंबर 2026 को अकबरपुर में आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button