बच्चों के शोषण की तस्वीरें देखकर टूट रही महिला मॉडरेटर

20 हजार की नौकरी में हर दिन 1500 वीडियो की जांच

मध्य प्रदेश। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को रोकने के लिए हजारों लोग पर्दे के पीछे काम करते हैं। ये कर्मचारी रोजाना ऐसी तस्वीरों और वीडियो की जांच करते हैं, जिन्हें आम व्यक्ति देखना भी पसंद नहीं करेगा। लेकिन इंटरनेट को सुरक्षित बनाने की इस जिम्मेदारी की कीमत कई कर्मचारियों को अपनी मानसिक सेहत से चुकानी पड़ रही है। मध्य प्रदेश के एक ग्रामीण इलाके में रहने वाली सोनिया (बदला हुआ नाम) की कहानी भी इसी समस्या को उजागर करती है।

हर दिन 1500 तस्वीरें और वीडियो जांचने की जिम्मेदारी

सोनिया सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरों और वीडियो की जांच करती हैं। उनकी महीने की तनख्वाह करीब 20 हजार रुपये है। काम के दौरान उन्हें रोजाना लगभग 1500 तस्वीरों और वीडियो को देखना पड़ता है। हर कंटेंट पर फैसला लेने के लिए उन्हें महज 19 सेकंड का समय मिलता है। इतने कम समय में उन्हें तय करना होता है कि संबंधित सामग्री आपत्तिजनक है या नहीं और उसे प्लेटफॉर्म से हटाने की जरूरत है या नहीं।

माइग्रेन से शुरू हुई परेशानी, अब आते हैं बुरे सपने

लगातार संवेदनशील और परेशान करने वाला कंटेंट देखने का असर सोनिया की जिंदगी पर पड़ने लगा है। शुरुआत में उन्हें माइग्रेन की समस्या हुई। इसके बाद घबराहट बढ़ने लगी और अब उन्हें डरावने सपने आते हैं। आंखें बंद करने पर भी बच्चों के शोषण से जुड़ी तस्वीरें उनके दिमाग में घूमने लगती हैं। धीरे-धीरे काम का मानसिक दबाव उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button