लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर सोमवार से चल रहा 27 घंटे का महायज्ञ मंगलवार दोपहर एक बजे संपन्न हो गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव की शादी की 27वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित इस महायज्ञ में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
अखिलेश यादव के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की कामना
सपा नेता गौरव चौधरी की ओर से आयोजित महायज्ञ में अखिलेश यादव के दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की कामना की गई। आयोजक ने यज्ञ के माध्यम से चुनाव में पार्टी की जीत की बाधाएं दूर होने और सत्ता में वापसी की प्रार्थना की।
27 घंटे तक चला महायज्ञ
महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ था और मंगलवार दोपहर एक बजे इसका समापन हुआ। आयोजन को अखिलेश यादव और डिंपल यादव की शादी की 27वीं सालगिरह से जोड़कर रखा गया। इस दौरान वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की जीत और सरकार गठन का संकल्प दोहराया गया।









