आलापुर में 2027 की सियासी हलचल, फिर चर्चा में अभिषेक कनौजिया का नाम

लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय, कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं; समर्थक विधानसभा चुनाव में मौका देने की उठा रहे मांग

अंबेडकरनगर। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आलापुर सुरक्षित सीट पर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। भाजपा के संभावित दावेदारों को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच सुतहरपारा निवासी भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया का नाम फिर चर्चा में है। उनके समर्थक संगठन में लंबे समय से सक्रियता और क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क को उनकी दावेदारी का आधार बता रहे हैं।

अभिषेक कनौजिया वर्ष 2008 से सक्रिय राजनीति में होने की बात कहते हैं। उनकी राजनीतिक शुरुआत भाजपा से हुई। संगठन में उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां मिलती रहीं। वर्ष 2021 की रिपोर्टों में उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जिला अध्यक्ष बताया गया था। उसी वर्ष वह जहांगीरगंज पूर्वी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी भी रहे।

जिला संगठन से शुरू हुआ सफर, अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी

कनौजिया के राजनीतिक सफर की शुरुआत जिला संगठन की जिम्मेदारियों से हुई। उनके समर्थकों के मुताबिक उन्होंने जिला कार्यसमिति सदस्य के साथ जिला महामंत्री और जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। जलालपुर विधानसभा के प्रभारी के रूप में काम करने के साथ मतदाता पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान में भी जिम्मेदारी निभाई।

2019 में भी भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता दर्ज रही। उस समय उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में उल्लेखित किया गया था।

यह भी पढ़े:https://www.tamsasanket.com/sugarcane-satta-display-akbarpur/

आलापुर सीट से टिकट की चर्चा पहले भी उठती रही

आलापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट को लेकर कनौजिया के नाम की चर्चा पहले भी होती रही है। 2017 और 2022 के चुनाव के दौरान उनकी दावेदारी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा रही। हालांकि दोनों चुनावों में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button