आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र के विभिन्न बिजली उपकेंद्रों से जुड़े गांवों और बाजारों में अघोषित बिजली कटौती की शिकायत की गई है। इसे लेकर जिला सहकारी बैंक अयोध्या-अंबेडकरनगर के निदेशक आनंद जायसवाल ने अधिशासी अभियंता विद्युत, आलापुर को पत्र सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।
पत्र में क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी का उल्लेख किया गया है। आनंद जायसवाल ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
उच्चाधिकारियों को भी भेजी पत्र की प्रतिलिपि
मामले को लेकर पत्र की प्रतिलिपि ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, जिलाधिकारी अंबेडकरनगर, मुख्य अभियंता विद्युत अयोध्या और अधीक्षण अभियंता विद्युत अंबेडकरनगर को भेजी गई है।
अधिशासी अभियंता ने भी समस्या के समाधान के लिए उच्च विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजने और विभागीय स्तर पर वार्ता करने की जानकारी दी।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ayurved-diwas-ambedkarnagar/
क्षेत्रीय आपूर्ति सुधारने की मांग
शिकायत में गांवों और बाजारों में बिजली आपूर्ति को नियमित करने की मांग की गई है। क्षेत्र में अघोषित कटौती से जुड़े मामलों को विभागीय स्तर पर देखने और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की बात कही गई है।
इस दौरान भाजपा रामनगर मंडल अध्यक्ष नीरज सोनी, मंडल महामंत्री अल्गुराम मद्धेशिया, विकास सिंह, अच्छेलाल गौतम, अनिल मिश्र, त्रिवेंद्रम जायसवाल, विजय बहादुर गौतम, सोनू गौड़, गंगाधर चतुर्वेदी, शिशिर चौरसिया, मुन्ना मौर्य, अश्वनी तिवारी चंपू और राजित राम मौर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









