बूथों की मजबूती पर बसपा का जोर, कार्यकर्ताओं ने बनाई आगे की रणनीति

अकबरपुर में सेक्टर-बूथ समीक्षा के साथ कैडर कैंप, भाजपा-सपा पर बरसे मंडल प्रभारी दिलीप विमल

अंबेडकरनगर। विधानसभा क्षेत्र 281 अकबरपुर में बसपा ने सेक्टर और बूथ स्तर के संगठन की समीक्षा कर आगे की रणनीति तैयार की। पार्टी की ओर से आयोजित एकदिवसीय कैडर कैंप में पदाधिकारियों ने बूथवार तैयारियों की जानकारी ली और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अकबरपुर विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी मनोज वर्मा ने की। अयोध्या मंडल के मुख्य प्रभारी दिलीप कुमार विमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुनील सावंत गौतम ने संचालन किया।

दिलीप कुमार विमल ने सेक्टर और बूथ की समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने की बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर निशाना साधा। कहा कि इन मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपनी बात रखनी चाहिए।

उन्होंने सपा के दलित प्रेम पर भी सवाल उठाया। आरोप लगाया कि एससी-एसटी आरक्षण से जुड़े विधेयक और ठेकेदारी में आरक्षण को लेकर सपा का रुख दलित हितों के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने एससी-एसटी समाज के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति का मुद्दा भी उठाया।

कार्यक्रम में राधेश्याम राजभर, निश्चय वर्मा, जय प्रकाश सैनी, विनायक निषाद, आफताब आलम, अज्ञाराम प्रधान, राहुल पाल, आशाराम वर्मा, आलोक वर्मा, संजय वर्मा, रामजस और अम्बेश सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button