धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण, 55 किसानों ने कराया टोकन पंजीकरण

तहसीलदार ने व्यवस्थाएं परखीं, टोकन के क्रम में ही होगी धान की खरीद

अंबेडकरनगर। भीटी तहसीलदार संतोष कुमार ने मंगलवार को बी-पैक्स भीटी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर प्रभारी एवं सचिव नीरज त्रिपाठी मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान नमी मापक यंत्र, पावर डस्टर, किसानों के बैठने की व्यवस्था, बैनर और स्वच्छ पेयजल सहित अन्य सुविधाएं संतोषजनक पाई गईं।

तहसीलदार ने कहा कि किसानों से टोकन के क्रम में ही धान की खरीद की जाएगी। खरीद प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने बताया कि धान बेचने के लिए किसानों का टोकन पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 55 किसान अपना नंबर दर्ज करा चुके हैं। जल्द ही खरीद शुरू की जाएगी।

निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने भीटी ब्लॉक के खाद विभाग के साथ मुस्तफाबाद, जलालपुर, परशुरामपुर और पिगरियावा समितियों का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button