भाजपा ने 36 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में बदले प्रभारी

यूपी में 4 सह-प्रभारी नियुक्त- सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक 7.5 किमी का पूरा रूट होगा एलिवेटेड

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की। इसके साथ ही 24 राज्यों में सह-प्रभारियों के नाम भी घोषित किए गए हैं। नई जिम्मेदारियों के तहत कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग राज्यों का संगठनात्मक प्रभार सौंपा गया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदली जिम्मेदारी

नई सूची के मुताबिक संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले राजस्थान की जिम्मेदारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के पास थी। वहीं, बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश में इससे पहले डॉ. महेंद्र सिंह प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा के इस संगठनात्मक बदलाव को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/lucknow-para-health-worker-transfer-fraud/

स्मृति ईरानी और राम माधव को दो राज्यों का प्रभार

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया है। वहीं, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का संगठनात्मक प्रभार दिया गया है।

बिहार में हरीश द्विवेदी को जिम्मेदारी

बिहार में भाजपा ने हरीश द्विवेदी को नया प्रभारी नियुक्त किया है। राज्य में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और आगामी गतिविधियों के समन्वय की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button