आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर डीएम सख्त, संतुष्टि को बनाया आधार

विभागवार समीक्षा में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, लापरवाही पर चेताया

अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पोर्टल समेत विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बुधवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभागवार शिकायतों की स्थिति परखी गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को भी प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संबंधित अधिकारी प्रकरण की पूरी जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

तहसील स्तर की शिकायतों पर भी हुई चर्चा

बैठक में जिला विकास अधिकारी सविता सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए कार्तिकेय मिश्रा, सभी उपजिलाधिकारी और तहसीलदार, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button