अम्बेडकरनगर। जलालपुर में बुधवार को भाजपा की मासिक बैठक पश्चिमी क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और आगामी अभियानों को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने की। संयोजन विकास निषाद ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। वहीं, विकास निषाद ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती से ही पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता मिलेगी।
नगर महामंत्री आनंद मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा और बूथों पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई।









