पुणे। चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में उनके पिता विशाल अग्रवाल ने सोमवार को सिया गोयल के परिवार के सदस्यों के भी हत्या की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई। उन्होंने सिया के पिता, मां, भाई, चाचा और चाची की भूमिका पर संदेह जाहिर किया है। हालांकि, विशाल ने कहा कि चार्जशीट पढ़ने के बाद ही वह इस मामले में विस्तार से कुछ कहेंगे।
विशाल अग्रवाल ने केतन की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को मौत की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कोर्ट से चार्जशीट की कॉपी उपलब्ध कराने, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराने और वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने सरकार से आवश्यक अधिसूचना जारी करने का भी अनुरोध किया है।
यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/tamil-nadu-free-breakfast-scheme/
5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
पुणे ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को वडगांव मावल कोर्ट में मामले की 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की चार्जशीट के बाद तीनों न्यायिक हिरासत में हैं और पुणे की येरवडा सेंट्रल जेल में बंद हैं।









