LPG e-KYC
सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर के लिए e-KYC पूरा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें कंपनियों की ओर से मैसेज भेजकर e-KYC कराने की जानकारी दी जा रही है।
इससे पहले आधार वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर 23 अगस्त किया गया था। अब एक बार फिर इसकी समयसीमा बढ़ाई गई है।
e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को LPG सिलेंडर लेने में परेशानी हो सकती है। उन्हें सिलेंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है और कुछ मामलों में गैस बुकिंग भी रोकी जा सकती है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी पर भी इसका असर पड़ सकता है। यह प्रक्रिया पुराने और नए, दोनों LPG ग्राहकों के लिए लागू बताई गई है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
LPG ग्राहक e-KYC की प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पूरी कर सकते हैं। कंपनियों की ओर से ग्राहकों को समय रहते वेरिफिकेशन पूरा करने की सलाह दी जा रही है।
लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर LPG कनेक्शन ब्लॉक होने की स्थिति भी बन सकती है।









