प्रेमी संग मां ने बेटी का अपहरण किया

12 वर्षीय लड़की ने दिखाई बहादुरी, बच्ची को बचाने में 50 मीटर तक घिसटी

  • लुधियाना में दिनदहाड़े 3 साल की बच्ची का अपहरण
  • आरोपी महिला और उसका प्रेमी स्कूटी से पहुंचे थे
  • पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिनदहाड़े अपनी तीन वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी स्कूटी पर आए और बच्ची को उठाकर ले जाने लगे। इसी दौरान बच्ची की 12 वर्षीय ताई की बेटी ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की।

लड़की ने आरोपी महिला का विरोध किया और बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने उसे थप्पड़ भी मारे, लेकिन वह पीछे नहीं हटी। जब वह स्कूटी तक पहुंची और बच्ची को छुड़ाने लगी, तो दोनों आरोपी उसे करीब 50 मीटर तक स्कूटी से घसीटते हुए ले गए। घटना में लड़की के हाथ और पैर पर चोटें आई हैं।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है। घटना 28 जुलाई को डाबा रोड क्षेत्र में हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button