तेल अवीव। इजराइल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट से मुलाकात कर सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। हालांकि, आइजनकोट ने कुछ ही मिनट बाद उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया।
आइजनकोट बोले- नेतन्याहू चुनाव हार चुके हैं
नेतन्याहू के प्रस्ताव पर आइजनकोट ने कहा कि नेतन्याहू जानते हैं कि वे चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने ऐसे समय बातचीत की अपील की है, जब सरकार गठन को लेकर बातचीत पहले से चल रही है। आइजनकोट ने कहा, “उनकी ये चालें मुझ पर काम नहीं करेंगी।”
आइजनकोट इजराइल के पूर्व सेना प्रमुख हैं। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने पिछले हफ्ते उन्हें नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके लिए उन्हें 28 दिन का समय दिया गया है। जरूरत पड़ने पर इस अवधि में 14 दिन का और विस्तार मिल सकता है।









