अंबेडकर नगर। जलालपुर थाना पुलिस ने लोक संपत्ति क्षति और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई मंगलवार को क्षेत्राधिकारी जलालपुर के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान की गई।
पुलिस के मुताबिक, थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 187/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 324(3), 326 तथा लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में आरोपी की तलाश की जा रही थी।
थाना पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरीदपुर कोडरा निवासी 65 वर्षीय मिर्जा यादव को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे पंचायत भवन, फरीदपुर कोडरा के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को संबंधित न्यायालय में रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









