ED रेड के विरोध में AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा

मोहाली में बैरिकेड तोड़कर कैंपस में घुसे प्रदर्शनकारी, ED टीम की गाड़ियों के शीशे टूटे; CRPF ने संभाला मोर्चा

मोहाली। पंजाब में लगातार दूसरे दिन चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मोहाली में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के ऑफिस के बाहर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर GMADA कैंपस में प्रवेश कर लिया।

पुलिस से धक्कामुक्की, ED टीम तक पहुंचने की कोशिश

कैंपस में घुसने के बाद प्रदर्शनकारी ED की टीम तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। मौके पर मौजूद CRPF के जवानों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए CRPF जवानों को अलर्ट किया गया।

खिड़कियों पर पत्थर मारने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कुछ AAP समर्थकों ने GMADA ऑफिस की खिड़कियों पर पत्थर भी मारे। इससे कुछ शीशे टूटने की बात सामने आई है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ED की टीम की गाड़ियों को भी निशाना बनाया। आरोप है कि कुछ वाहनों के शीशे तोड़े गए और उनके टायरों की हवा निकाल दी गई।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/tmc-name-symbol-dispute-supreme-court-ec/

ED की कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव

पंजाब में ED की कार्रवाई को लेकर AAP कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। गुरुवार को हुए प्रदर्शन के बाद GMADA परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। CRPF के जवान मौके पर तैनात रहे और स्थिति पर नजर रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button