मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स

जलालपुर स्थित मौलाना आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा को लेकर छात्राओं को जानकारी दी गई।

आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर विशेष जानकारी

कार्यक्रम में थाना जलालपुर की महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। साथ ही साइबर अपराध से बचाव, कानूनी अधिकार और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या परेशानी की स्थिति में तुरंत सतर्क रहें और मदद लें।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (घरेलू हिंसा), 1930 (साइबर क्राइम), 108 (एंबुलेंस) और 101 (फायर सेवा) शामिल हैं।पुलिस ने कहा कि इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

छात्राओं को जागरूक रहने की सलाह

कार्यक्रम में छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया।उन्हें निर्भीक होकर अपनी बात रखने और सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया गया।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button