‘वन नेशन, वन ड्रीम’ के संदेश के साथ सेंट पीटर्स का वार्षिकोत्सव संपन्न

बच्चों ने नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा, मदर टेरेसा हाउस 1800 अंक के साथ बना चैंपियन

अंबेडकरनगर। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रचनात्मकता के नाम रहा। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटक और रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। डिजिटल दुनिया के बढ़ते प्रभाव से लेकर नए भारत की तस्वीर तक, प्रस्तुतियों में कई सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों को मंच मिला। समारोह का समापन विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति ‘वन नेशन, वन ड्रीम’ के साथ हुआ।

बैंड की धुन से अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन से शुरुआत

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज चंद्रोदय कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर प्रतीक्षा सिंह और इलाहाबाद डायसिस के डायोसेसन एजुकेशन डायरेक्टर फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा रहे। अध्यक्षता इलाहाबाद डायसिस के बिशप लुईस मस्करेनस ने की। अतिथियों के आगमन पर विद्यालय के बैंड ग्रुप ने संगीतमय धुनों से स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बिशप लुईस मस्करेनस ने ‘सिनर्जी’ का अनावरण किया। प्रार्थना नृत्य के माध्यम से ईश्वर का स्मरण किया गया। प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट ने अतिथियों का स्वागत किया।

मंच पर दिखी नए भारत की तस्वीर

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत ओपनिंग सेरेमनी की झांकी से हुई। इसमें विद्यार्थियों ने भारत की प्रमुख समस्याओं को प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान का संदेश दिया। ‘द कल्चरल एक्स्ट्रावैगेंजा’ के तहत नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। नन्हे विद्यार्थियों ने ‘वेक अप, लिटिल सनशाइन’ और ‘द हैप्पी लिटिल वर्ल्ड’ से दर्शकों का मनोरंजन किया।

‘लेट होप राइज’, ‘नया भारत-द राइजिंग होराइजन’, ‘टाइनी स्टेप्स, बिग टुमारो’, ‘द फ्यूचर बिगिन्स विद अस’, ‘विंग्स ऑफ टुमारो’, ‘ब्रेकिंग थ्रू द स्टॉर्म’, ‘रिदम्स ऑफ होप’ और ‘स्पिरिट ऑफ भारत’ जैसी प्रस्तुतियों में आशा, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता और उज्ज्वल भविष्य के विचार सामने आए। विद्यार्थियों की वेशभूषा, नृत्य और अभिनय ने कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button