पूर्वी भारत में झमाझम, पश्चिम में थमा मानसून

पूर्वी भारत में भारी बारिश, पश्चिमी राज्यों में कमजोर पड़ा मानसून

  • पश्चिमी राज्यों में मानसून कमजोर
  • पूर्वी भारत में तेज बारिश जारी
  • ओडिशा में रेड अलर्ट घोषित

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर। देशभर में मानसून का असर एक जैसा नहीं दिख रहा है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और अरब सागर-बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं पूर्वी भारत में सक्रिय हैं। नया लो-प्रेशर सिस्टम बनने के बाद पश्चिम और उत्तर भारत में भी बारिश बढ़ने की संभावना है। ओडिशा में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button