अंबेडकरनगर में मार्च 2026 में गैस आपूर्ति सुचारु, लाखों सिलेंडरों की डिलीवरी

अंबेडकरनगर में मार्च 2026 के दौरान गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रही। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि महीने भर में कुल 2,27,280 गैस सिलेंडरों की रिफिल बुकिंग की गई। इसके मुकाबले 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडरों की 1,95,082 होम डिलीवरी कराई गई।

व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलोग्राम के 2,709 सिलेंडरों की आपूर्ति विभिन्न प्रतिष्ठानों तक की गई। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडरों की 1,498 बिक्री दर्ज की गई।

एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
2 अप्रैल 2026 की स्थिति के अनुसार जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर कुल 10,626 सिलेंडर रिफिल के लिए उपलब्ध हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

घरेलू उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग के लिए तय समय का पालन करना होगा। शहरी क्षेत्रों में पहली रिफिल के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग के बाद डीएसी मिलने पर होम डिलीवरी के जरिए गैस उपलब्ध कराई जाती है।

छोटे कारोबारियों के लिए छोटू सिलेंडर सुविधा
जिले में इस समय 5 किलोग्राम के करीब 800 छोटू सिलेंडर उपलब्ध हैं। यह सुविधा छोटे व्यापारियों, ठेले और रेहड़ी संचालकों के लिए उपयोगी है। उपभोक्ता अपनी पहचान पत्र दिखाकर संबंधित एजेंसी से निर्धारित मूल्य पर यह सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

पीएनजी कनेक्शन के लिए आगे आएं उपभोक्ता
नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में पाइपलाइन के माध्यम से पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। रसूलाबाद, मीरानपुर, गोविंद गणेशपुर, इंद्रलोक कॉलोनी, कृष्णानगर, मिर्जापुर, फायर स्टेशन के सामने पांडेय कॉलोनी और संघतिया (शिक्षक कॉलोनी) में यह सुविधा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button