PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा की युवती पर जीरो FIR

  • जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा मामला
  • गाजियाबाद की वकील की शिकायत पर दर्ज हुई जीरो FIR
  • वायरल वीडियो की पुलिस कर रही जांच
  • सोशल मीडिया क्लिप्स भी जांच के दायरे में

नोएडा। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई गाजियाबाद की अधिवक्ता स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत के आधार पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने की है। शिकायत में नोएडा निवासी रुचिका सिंह का नाम शामिल किया गया है।

शिकायतकर्ता स्मृति सिंह चंदेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची। उन्होंने मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान रिकॉर्ड किए गए वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनूप खेतान ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली युवती वही है, जिसने 23 जुलाई 2026 को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कथित रूप से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस फिलहाल सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button