राजगढ़ में पुल से नाले में बही ईको वैन, 5 शव बरामद

11 लोग थे सवार, तेज बारिश के बीच अधूरे पुल पर चढ़ी कार; 2 लोग तैरकर बाहर निकले

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना कस्बे के पास एक ईको वैन निर्माणाधीन पुल से नाले में बह गई। हादसे के वक्त वैन में 11 लोग सवार थे। अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। बचाव दल बाकी लोगों की तलाश में जुटा है।

देवास से कड़लावद जा रहे थे सभी लोग

जानकारी के मुताबिक, ईको वैन में सवार सभी लोग देवास के रहने वाले थे। वे सतवास से कड़लावद गांव जा रहे थे। वैन में 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे।

अधूरे पुल पर चढ़ी कार, तेज बहाव में बही

पड़ाना के पास झिरी नाले पर करीब 30 फीट लंबा पुल निर्माणाधीन है। तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। बताया जा रहा है कि कार चालक को अधूरा पुल दिखाई नहीं दिया और गफलत में उसने वैन पुल पर चढ़ा दी। पानी के तेज बहाव के कारण वैन नाले में बह गई।

हादसे के बाद दो लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि बाकी लोग वैन के अंदर ही फंस गए।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहित बम्होरे और एसडीओपी अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बरामद शवों को सारंगपुर लाया गया है। इनमें दो पुरुष, दो महिलाएं और एक तीन साल का बच्चा शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button