वरिष्ठ पत्रकार दयाराम सिंह का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक

85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, प्रेस क्लब आलापुर के थे संरक्षक

अंबेडकरनगर। क्षेत्र की जनसमस्याओं को अपनी लेखनी के जरिए उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब आलापुर के संरक्षक दयाराम सिंह का सोमवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दयाराम सिंह ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में स्थानीय समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। हिन्दुस्तान समेत विभिन्न समाचार पत्रों में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को जगह दी। लंबे अनुभव और सक्रिय पत्रकारिता के चलते उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई।

वह वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सिंह, पत्रकार कुलदीप सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप सिंह ‘सनी’ के पिता थे। उनके निधन से परिवार के साथ पत्रकारिता से जुड़े लोगों और शुभचिंतकों में शोक है।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/rabies-awareness-animal-bite-ambedkar-nagar/

प्रेस क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेंद्र वीर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार हनुमान सिंह, कार्तिकेय द्विवेदी, वेद पाठक, हैप्पी, केके पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव, सर्वजीत त्रिपाठी समेत अन्य पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों ने दयाराम सिंह के निधन को क्षेत्रीय पत्रकारिता के लिए क्षति बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button