लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) ने सत्र 2026 की ऑड सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें आर्ट्स और साइंस संकाय के परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों के साथ बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाएं भी शामिल हैं।
परीक्षा कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं की तारीखें निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पाठ्यक्रम और सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देखकर तैयारी करें।
आर्ट्स के एमए पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं
आर्ट्स संकाय के तहत एमए राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, फ्रेंच और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले तथा तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
एमए राजनीति विज्ञान और प्राचीन भारतीय इतिहास के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 15 दिसंबर तक होंगी। वहीं, इन दोनों विषयों के तीसरे सेमेस्टर के एग्जाम 3 से 16 दिसंबर तक निर्धारित किए गए हैं।
एमए अंग्रेजी और फ्रेंच के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 15 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी।
साइंस के एमएससी पाठ्यक्रमों का शेड्यूल
साइंस संकाय के अंतर्गत एमएससी मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी और एनवायरमेंटल साइंस के परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
-
एमएससी मॉलिक्यूलर एंड ह्यूमन जेनेटिक्स: पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 1 से 15 दिसंबर तक होंगी।
-
एमएससी बॉटनी: पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे।
-
एमएससी माइक्रोबायोलॉजी: पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर की 1 से 10 दिसंबर तक निर्धारित हैं।
-
एमएससी एनवायरमेंटल साइंस: पहले सेमेस्टर के एग्जाम 2 से 11 दिसंबर और तीसरे सेमेस्टर के 1 से 10 दिसंबर तक होंगे।









