बिना उचित कारण पति से अलग रहने पर पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता

पत्नी की याचिका खारिज, फैमिली कोर्ट का फैसला बरकरार; नाबालिग बेटे को हर महीने 5 हजार रुपये मिलते रहेंगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि पत्नी बिना किसी पर्याप्त और उचित कारण के पति से अलग रह रही है, तो वह पति से गुजारा भत्ता पाने की हकदार नहीं होगी। जस्टिस अजय मोहन गोयल और जस्टिस योगेश जसवाल की खंडपीठ ने पत्नी की याचिका खारिज करते हुए बिलासपुर फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।

बेटे को हर महीने मिलेंगे 5 हजार रुपये

हाईकोर्ट ने पत्नी को भरण-पोषण देने से इनकार करने के बावजूद नाबालिग बेटे के हितों को बरकरार रखा है। कोर्ट ने आदेश दिया कि बच्चे को हर महीने 5 हजार रुपये भरण-पोषण के रूप में मिलते रहेंगे। इसके अलावा पिता को बेटे की पढ़ाई, इलाज और शादी का खर्च भी उठाना होगा। यानी पत्नी को गुजारा भत्ता नहीं मिलेगा, लेकिन बेटे के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पिता पर बनी रहेगी।

2021 में शुरू हुआ था कानूनी विवाद

पुष्पा देवी और सुनील कुमार के बीच भरण-पोषण को लेकर कानूनी विवाद वर्ष 2021 में शुरू हुआ था। यह मामला बिलासपुर फैमिली कोर्ट में केस नंबर 14/04/2021 के तहत दर्ज किया गया था। दोनों के बीच अलग रहने और भरण-पोषण को लेकर विवाद अदालत पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button