सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यालय में हुई विचार गोष्ठी

वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में उनके योगदान को किया याद, पूर्व विधायक जयराम विमल रहे मुख्य अतिथि

अंबेडकरनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में हुआ।

गोष्ठी में आलापुर के पूर्व विधायक जयराम विमल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमरजीत मौर्य ने की। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के साथ काम किया। सामाजिक समरसता और मजबूत भारत के निर्माण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश को एकजुट रखने के उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे। उनके विचार और कार्य देश की एकता तथा अखंडता के लिए प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अभिषेक निषाद, अंजू पांडेय, ब्लॉक प्रशासक बसखारी, जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय, संजय सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी, अंकित अग्रहरि, विकास चौधरी, नंदकुमार तिवारी राना, रवि सिंह चौहान, सुग्रीव कनौजिया, रविंद्र यादव, अविनाश पांडेय, वैभव पटेल, शिवम मौर्य, बृजेश प्रजापति और विजयपाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button