अंबेडकरनगर। जिले के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को जलालपुर नगर क्षेत्र में एक निजी डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर क्लिनिक की शुरुआत की। उद्घाटन के बाद मंत्री ने क्लिनिक परिसर का निरीक्षण किया और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
सुभासपा पदाधिकारियों से की मुलाकात
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सुभासपा के प्रदेश सचिव रविकांत प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राजभर, जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र राजभर और डॉ. चंद्रा समेत कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंत्री के जलालपुर पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विकास निषाद के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का अभिवादन किया गया।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkar-nagar-sp-jansunwai/
इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय सदस्य रामकिशोर राजभर, शाश्वत मिश्र, मानिकचंद सोनी, सुरेश गुप्ता, अनुज सोनकर समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।








