जावेद अख्तर बोले- हर भारतीय के खून में हैं भगवान राम

मौलाना ने कहा- नाम बदलकर रामपाल रख लें

मुंबई। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद शुरू हो गया है। मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने कहा कि भारत के हर इंसान के खून में भगवान राम हैं, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। उनके इस बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जावेद अख्तर को अपना नाम बदलकर रामपाल रख लेना चाहिए।

यह पूरा मामला मुंबई में आयोजित इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (IPRS) की म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट लॉन्च के दौरान सामने आया। कार्यक्रम में जावेद अख्तर से फिल्म निर्माता नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ और उसके संगीत को लेकर सवाल किया गया था। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने भगवान राम और भारतीय समाज को लेकर अपनी बात रखी।

रामायण के गानों को लेकर पूछा गया था सवाल

कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर से पूछा गया कि फिल्म ‘रामायण’ में बड़े संगीतकारों और गीतकारों ने काम किया है, लेकिन इसके गाने लोगों के दिलों को उस तरह नहीं छू सके, जैसी उम्मीद थी। वहीं, उनके लिखे एक गाने की एक पंक्ति ने लोगों पर गहरा असर छोड़ा। उनसे जानना चाहा गया कि ऐसा क्यों हुआ और किसी गीत की एक लाइन लोगों के दिलों तक कैसे पहुंच जाती है।

इसी सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने भगवान राम का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के हर इंसान के खून में राम हैं। उनके मुताबिक, यह बात किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के हर व्यक्ति से जुड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button