किश्तवाड़ में SPO के शव डंपर में लाने पर विवाद

BJP विधायक ने जताई नाराजगी

जम्मू-कश्मीर। किश्तवाड़ में आतंकियों की गोली से मारे गए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO) के शव गांव लाने के तरीके को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। BJP विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया कि दोनों पुलिसकर्मियों के शव ताबूत के बिना डंपर में रखकर उनके गांव लाए गए। उन्होंने इसे शहीदों का अपमान बताया।

वीडियो में पुलिस अधिकारियों को फटकारती दिखीं विधायक

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में विधायक शगुन परिहार पुलिस अधिकारियों को शवों को गांव तक लाने के तरीके को लेकर फटकार लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने शवों को सम्मानजनक तरीके से नहीं लाए जाने पर नाराजगी जताई। विधायक ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों से जवाब भी मांगा।

जंगल के पास मिले थे दोनों SPO के शव

मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान रशपाल सिंह और बॉबी चंद के रूप में हुई है। दोनों बुधवार से लापता थे। गुरुवार सुबह उनके शव देहरना जंगल से करीब दो किलोमीटर दूर मिले थे। दोनों के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। उनकी सर्विस राइफल भी गायब थी।

पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

शुक्रवार को रशपाल सिंह और बॉबी चंद का उनके पैतृक गांव डच्छन के केयार में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। शवों को गांव लाने के तरीके को लेकर विधायक की नाराजगी के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button