प्रेमी संग घर से गई पत्नी, पति ने ढूंढ निकाला

मंदिर में दोनों की कराई शादी

लखनऊ। मलिहाबाद में एक PRD जवान की पत्नी के प्रेमी के साथ घर से चले जाने का मामला चर्चा में है। परिवार की तलाश के बाद पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को हरदोई में ढूंढ निकाला। दोनों को पुलिस के सामने लाया गया, जहां महिला ने अपने पति के साथ वापस जाने के बजाय प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। इसके बाद पति ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए दोनों की मंदिर में शादी करा दी।

एक ही स्कूल में पढ़े थे दोनों

महिला और उसका प्रेमी माल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की थी। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। करीब एक साल पहले महिला की शादी मलिहाबाद क्षेत्र के रहने वाले PRD जवान से हुई थी।

शादी के बाद कुछ समय तक दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा। हालांकि, महिला अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में बनी रही। दोनों के बीच बातचीत होती रही।

चार दिन पहले बिना बताए घर से चली गई

बताया गया कि करीब चार दिन पहले महिला बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो महिला के हरदोई में प्रेमी के साथ होने की जानकारी मिली।

पुलिस दोनों को थाने लेकर पहुंची

मलिहाबाद पुलिस ने हरदोई पहुंचकर महिला को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को थाने लाया गया। यहां दोनों पक्षों के परिवारों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। परिवार वालों ने महिला को समझाने की कोशिश की और उसे वापस घर चलने के लिए कहा।

हालांकि, महिला अपने फैसले पर कायम रही। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button