
- मिशन शक्ति टीम ने दिखाई सतर्कता
- हाईवे पर भटके मिले दो बच्चे
- बसखारी थाना पुलिस ने बच्चों को लिया संरक्षण में
- खोजबीन कर परिजनों से कराया संपर्क
- बच्चों को सुरक्षित परिवार को सौंपा गया
अम्बेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने सतर्कता दिखाते हुए दो भटके बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलाया। दोनों बच्चे बस्ती–आजमगढ़ हाईवे पर सुबह करीब 11:45 बजे अकेले घूमते हुए मिले थे।पुलिस के अनुसार लड़की राशि और लड़का विराट अपने माता-पिता के साथ दरगाह आए थे। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित थाने ले आई।
इसके बाद आसपास खोजबीन कर पिता से संपर्क किया गया। पहचान होने पर दोनों बच्चों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।









