सलमान खान बोले- सोशल मीडिया पर सेंसरशिप होनी चाहिए

AI वीडियो के मिसयूज पर जताई नाराजगी, पैपराजी के व्यवहार को लेकर भी उठाई आवाज

मुंबई। बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में सलमान खान ने सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि AI की मदद से लोगों की आवाज और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सलमान ने ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाए जाने और सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की जरूरत की बात कही।

AI वीडियो के मिसयूज पर नाराज सलमान

सलमान ने कहा कि AI का इस्तेमाल किसी की आवाज बदलकर गलत बातें कहने और फर्जी वीडियो बनाने में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से भी ऐसे वीडियो बनाए जाते हैं, जिनमें उन्हें ऐसी जगहों पर दिखाया जाता है जहां वह मौजूद नहीं थे।

सलमान ने कहा कि कुछ लोग बिना सच्चाई जाने ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। उन्होंने AI तकनीक के इस तरह के इस्तेमाल को गंभीर मुद्दा बताया।

बोले- सख्त कानून की जरूरत

सलमान ने कहा कि इस तरह के मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की गतिविधियां रुकने वाली नहीं हैं।

उन्होंने AI के दुरुपयोग को रोकने के लिए कानून बनाए जाने की जरूरत बताई। साथ ही सोशल मीडिया पर सेंसरशिप की बात भी कही।

यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ranbir-kapoor-birthday-journey/

पैपराजी के व्यवहार पर फिर उठाया मुद्दा

सलमान ने पैपराजी के व्यवहार को लेकर भी अपनी बात दोहराई। पिछले वीकेंड का वार में उन्होंने पैपराजी के बैक पोज लेने को लेकर नाराजगी जताई थी। इस हफ्ते उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस तरह की गतिविधियों को देख रहे हैं और कुछ लड़कियां इससे असहज हो जाती हैं।

सलमान के मुताबिक, कुछ पैपराजी ने अब इस तरह के फोटो लेने से परहेज करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग अभी भी मोबाइल फोन लेकर खड़े रहते हैं, जो वास्तविक पैपराजी नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button