यमन में हूती-सऊदी संघर्ष तेज

ब्रिटेन देगा सऊदी को एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग मदद

लंदन/रियाद। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच लड़ाई तेज होने के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को सैन्य सहायता देने का फैसला किया है। ब्रिटिश पीएम एंडी बर्नहैम ने सोमवार को न्यूयॉर्क जाते समय पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ब्रिटेन एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग के लिए टैंकर विमान उपलब्ध कराएगा। इससे हवा में उड़ रहे सऊदी लड़ाकू विमानों में ईंधन भरा जा सकेगा और उन्हें लैंड किए बिना लंबे समय तक अभियान में बने रहने में मदद मिलेगी।

ब्रिटेन सऊदी अरब की मदद के लिए रॉयल एयर फोर्स यानी RAF का वॉयजर टैंकर विमान भेज सकता है। यह विमान साइप्रस स्थित RAF अक्रोटिरी एयरबेस से ऑपरेशन में शामिल हो सकता है। वॉयजर विमान हवा में उड़ रहे लड़ाकू विमानों को ईंधन देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

1.2 लाख से ज्यादा लोग हुए बेघर

संघर्ष बढ़ने का असर यमन के आम लोगों पर भी पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, लड़ाई तेज होने के बाद अब तक 1.2 लाख से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में 3,000 से ज्यादा यमनी शरणार्थी लाल सागर पार कर जिबूती पहुंच चुके हैं।

लगातार बढ़ती हिंसा के बीच बड़ी संख्या में लोगों के विस्थापित होने से मानवीय संकट भी गहराने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/pakistan-pti-ministers-firing-abduction/

ब्रिटेन के पास 9 वॉयजर विमान

ब्रिटिश वायुसेना के पास कुल 9 वॉयजर टैंकर विमान हैं। इनमें 8 सैन्य इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं, जबकि एक विमान सिविलियन रजिस्ट्रेशन वाला है। जरूरत पड़ने पर इस विमान को भी सैन्य भूमिका में इस्तेमाल किया जा सकता है।

वॉयजर की मदद से लड़ाकू विमान हवा में ही ईंधन भर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार एयरबेस लौटने की जरूरत कम होती है और उनकी उड़ान अवधि बढ़ाई जा सकती है।

कुछ हफ्तों के लिए होगी मदद

ब्रिटेन की ओर से सऊदी अरब को दी जाने वाली यह मदद कुछ हफ्तों तक जारी रहने की संभावना है। ब्रिटेन इस साल पहले ही सऊदी अरब में स्काई सेबर एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर चुका है। यह सिस्टम ड्रोन और मिसाइलों समेत हवाई खतरों से सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button