इटली के नेता के नारे पर स्वामी ओमप्रकाश ने जताई आपत्ति

बोले- देश के आंतरिक मामलों में दखल उचित नहीं

अम्बेडकरनगर। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित भारत समिट के दौरान इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारे को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मिशन योगी अगेन सीएम उत्तर प्रदेश संगठन के प्रदेश संयोजक स्वामी ओमप्रकाश ने आपत्ति जताई है। उन्होंने विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों की ओर से भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी किए जाने को अनुचित बताया।

स्वामी ओमप्रकाश ने कहा कि भारत एक संप्रभु और लोकतांत्रिक राष्ट्र है। यहां की राजनीतिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का अधिकार देश के नागरिकों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के दायरे में आता है। किसी विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधि का भारतीय राजनीति को लेकर नारेबाजी करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन देश की प्रतिष्ठा और लोकतांत्रिक मर्यादा का ध्यान रखना भी जरूरी है। राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और देश की संप्रभुता को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button