मनीला में आज मोदी-ट्रम्प की मुलाकात, दो साल बाद क्वाड नेताओं की बैठक

17 नवंबर को फिलीपींस में आमने-सामने होंगे भारत-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता भी होंगे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में मुलाकात होगी। दोनों नेता क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित की जाएगी। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रम्प के आधिकारिक कार्यक्रम में इस बैठक की जानकारी दी है।

दो साल बाद आमने-सामने बैठेंगे क्वाड नेता

इस बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे। करीब दो साल बाद चारों देशों के नेता एक साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

फिलीपींस कर रहा आसियान समिट की मेजबानी

फिलीपींस इस साल 11 देशों के संगठन आसियान (ASEAN) के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में शामिल होने के लिए 16 नवंबर को मनीला रवाना होंगे। इसी दौरान क्वाड देशों की बैठक भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button