अम्बेडकरनगर, आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) श्रीमती ईशा प्रिया ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) प्रदर्शन केंद्रों (EDC) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के लिए निर्धारित कक्षों और आवश्यक बुनियादी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।









