- ललित मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी
- 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिलने का दावा
- मार्च 2025 में ली थी वानुअतु की नागरिकता
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी अब ब्रिटिश नागरिक बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई थी। उनके मुताबिक, अब वह भारतीय नागरिक नहीं हैं।
पहले ली थी वानुअतु की नागरिकता
ललित मोदी की भारतीय नागरिकता दो साल पहले ही समाप्त हो गई थी। मार्च 2025 में उन्होंने प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश वानुअतु की नागरिकता हासिल की थी। हालांकि, बाद में वहां के प्रधानमंत्री ने उनका पासपोर्ट रद्द करवा दिया था।
वानुअतु के प्रधानमंत्री ने कहा था कि ललित मोदी ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए देश की नागरिकता हासिल करने की कोशिश की थी। इसके बाद अब उन्हें ब्रिटिश नागरिकता मिलने की जानकारी सामने आई है।
2010 से लंदन में रह रहे हैं ललित मोदी
ललित मोदी वर्ष 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे। उस समय IPL में वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और बिड-रिगिंग समेत कई आरोपों का सामना कर रहे थे। इसके बाद से वह ब्रिटेन में ही रह रहे हैं।
उनकी ब्रिटिश नागरिकता को उनकी तीसरी नागरिकता बताया जा रहा है।









