सिल्ट से पटे रास्ते साफ होंगे, कांशीराम कॉलोनी के आवंटन की होगी जांच

दिशा समिति की बैठक में सांसद लालजी वर्मा ने बिजली-स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगी तेजी, योजनाओं की विभागवार समीक्षा

अंबेडकरनगर। नहरों और माइनरों की सफाई के बाद सड़कों पर पड़ी सिल्ट अब हटाई जाएगी। इससे प्रभावित रास्तों को साफ कराने के निर्देश दिशा समिति की बैठक में दिए गए। वहीं कांशीराम कॉलोनी में हुए आवंटन का सत्यापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी अकबरपुर की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता सांसद लालजी वर्मा ने की। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। बिजली से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया।

सांसद ने क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ाने को कहा। जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा

बैठक में अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी उठा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। अधिकारियों को प्रस्ताव से जुड़ी प्रक्रिया में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कmake better than this and make exclusive news story with creative & attractive headingsहा गया।

कई प्रमुख योजनाओं की परखी गई प्रगति

बैठक की शुरुआत में परियोजना अधिकारी डीआरडीए ने पिछली दिशा बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की। इसके बाद ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व, पंचायती राज, नगर विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा समेत अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button