चित्रों में उतरा संकल्प, भाषण में गूंजे बच्चों के विचार

सेवा संकल्प अभियान में भियांव के 20 विद्यालयों की भागीदारी, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

  • भियांव में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिता
  • 20 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
  • चित्रकला में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

अंबेडकरनगर। सेवा संकल्प अभियान 2026-27 के तहत सोमवार को भियांव विकास खंड में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। विकास खंड के 20 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। चित्रकला में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना को रंगों के जरिए प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में पं. दीन दयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज इन्धना, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगढ़, राजकीय बालिका हाईस्कूल रतना, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज नत्थूपुर लौधना, रामलोचन इंटर कॉलेज शिवपाल, महात्मा गोविन्द साहब इंटर कॉलेज दुल्हुपुर और राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सैदहीं समेत 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

इसके अलावा एसबीएस कॉलेज मठिया (सीबीएसई), स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जैतपुर, बालिका इंटर कॉलेज साधना धाम बेगीकोल, रामबली ग्रामोदय बालिका इंटर कॉलेज महुलिया, शारदा स्मृति इंटर कॉलेज नेवादा, श्री राम फेर मौर्य बालिका इंटर कॉलेज पैकौली बाजार, एसएन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज पूराबदलही और राम मूरत लालदेई इंटर कॉलेज बेरमा के छात्र-छात्राएं भी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

अभियान के अगले चरण में 29 सितंबर से जहांगीरगंज विकास खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/sp-jansunwai-ambedkar-nagar/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button