अम्बेडकरनगर। पूर्व सैनिक कल्याण संघर्ष समिति ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। समिति की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने और जिले में ECHS पॉलीक्लीनिक स्थापित करने की मांग की गई।
लाइसेंस के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की शिकायत
समिति ने कहा कि कई पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं। नए लाइसेंस के लिए आवेदन किए जाने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। समिति ने लाइसेंस नवीनीकरण में होने वाली देरी को दूर करने की मांग की।
ज्ञापन में पात्र पूर्व सैनिकों को नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने और लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी शामिल है।
जिले में ECHS पॉलीक्लीनिक की उठी मांग
समिति की दूसरी प्रमुख मांग अम्बेडकरनगर में ECHS पॉलीक्लीनिक की स्थापना को लेकर है। समिति के अनुसार, जिले के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को ECHS से जुड़ी चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ता है।
समिति ने कहा कि दूर के जनपदों तक आने-जाने में खासकर वृद्ध और बीमार पेंशनभोगियों को परेशानी होती है। ऐसे में अम्बेडकरनगर में ही ECHS पॉलीक्लीनिक स्थापित किए जाने की जरूरत है।
शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने दोनों मुद्दों पर संबंधित विभागों से कार्रवाई की मांग की है। साथ ही अम्बेडकरनगर में ECHS पॉलीक्लीनिक की स्थापना के लिए आवश्यक प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की गई है।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/iti-tanda-admission-fourth-phase/









