अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग की साजिश का आरोप, दो शॉर्पशूटर्स गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने विकास ठाकुर और दीपक सिंह को पकड़ा; पुलिस सूत्रों का दावा- 1984 के सिख दंगों पर कथित बयान को लेकर गैंगस्टर बनाना चाहता था निशाना

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं।

1984 के सिख दंगों से जुड़े कथित बयान को लेकर निशाना बनाने का दावा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विदेश में बैठा गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों को लेकर अमिताभ बच्चन के कथित बयान से नाराज था और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाना चाहता था। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है। फिलहाल इस कथित साजिश के पीछे की वजह को लेकर पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी सामने आई है।

कारोबारी पर फायरिंग करने आया था विकास

पुलिस के अनुसार, विकास ठाकुर दिल्ली के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने आया था। वहीं, दूसरा आरोपी दीपक सिंह अमृतसर में तीन अक्टूबर को हुई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या के मामले में वांटेड था।

पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका और उनके कथित गैंगस्टर कनेक्शन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button