ट्रम्प का दावा- 250% टैरिफ की धमकी से रुकवाई भारत-पाकिस्तान की जंग

भारत पहले भी नकार चुका है मध्यस्थता का दावा, कहा- पाकिस्तान के DGMO के अनुरोध पर रोकी गई थी सैन्य कार्रवाई

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने के लिए दोनों देशों को 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। ट्रम्प के मुताबिक, उन्होंने दोनों देशों से कहा था कि अगर लड़ाई जारी रही तो अमेरिका उनके साथ व्यापार बंद कर देगा। उन्होंने दावा किया कि इस चेतावनी के बाद दोनों देशों ने गोलीबारी रोक दी। हालांकि, भारत लगातार इस दावे को खारिज करता रहा है कि संघर्षविराम में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता थी।

ट्रम्प बोले- दोनों देश नाराज हुए, फिर गोलीबारी रोक दी

ट्रम्प ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु हथियार संपन्न देश हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों देशों को भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई थी। ट्रम्प के अनुसार, इस चेतावनी से दोनों देश नाराज हुए, लेकिन बाद में उन्होंने गोलीबारी रोक दी और युद्ध समाप्त हो गया।

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि संघर्ष के दौरान 11 विमान गिराए गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने लड़ाई रुकवाने में भूमिका निभाई और यह उनके लिए सम्मान की बात है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button